हल्द्वानी : पत्नी से अनबन के चलते एसटीएच के वार्ड ब्वाय ने खाया जहर, मौत
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के वार्ड ब्वाय ने पत्नी के साथ विवाद के बाद जहर खा लिया था। हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया उसकी सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा निवासी 30 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पुत्र खुशीराम एसटीएच में वार्ड ब्वाय था। मृतक के जीजा चन्द्रलाल के अनुसार सात जुलाई को वीरेंद्र की पत्नी के साथ अनबन हो गई थी। इसके बाद पत्नी घर छोड़कर अपने मायके धाबला चली गई। शनिवार की रात वीरेंद्र ने रात्रि ड्यूटी की। रविवार की सुबह नौ बजे वह घर पहुंचा और तनाव में था। नाश्ता करने के बाद वीरेंद्र छत पर चला गया और जहर खा लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे एसटीएच लेकर पहुंचे। हालत गम्भीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। देर रात उसने दम तोड़ दिया।
वीरेंद्र 12 साल से एसटीएच में नौकरी कर रहा था। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इधर, मोर्चरी के बाहर मृतक के परिजनों व ससुरालियों के बीच हल्की कहासुनी भी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश