हल्द्वानी : यहां महिला का खून से लथपथ शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी
हल्द्वानी। शहर में एक सनसनी खेज़ वारदात सामने आई है। किराए के मकान में रह रही महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मूलरूप से रूद्रपुर की रहने वाली महिला आस्था उर्फ अफसाना रामपुर रोड स्थित नीलांचल कालोनी फेस 5 शिवा कालोनी में गंगाराम मौर्य के मकान में पिछले तीन महीने से किराए पर रह रही थी। महिला का पति महीने में एक दो बार ही यहां पर आता था। बुधवार को महिला का शव संदिग्ध हालत में कमरे में पाया गया। मकान स्वामी ने मामले की सूचना टीपी नगर चौकी को दी। सूचना मिलने के बाद टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि अफसाना का पति 8 अप्रैल को उसका पति रात में नशे में चूर होकर आया और उसी रात 4 बजे दोनों बच्चियों को लेकर चला गया था। आस्था उर्फ अफसाना भी दो दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकली। तब मकान मालिक मौर्य ने आस्था को फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था जब वह बुधवार को आस्था से मिलने उसके कमरे की ओर गया तो कमरे में दुर्गंध आ रही थी।
मकान मालिक ने दो मंजिले में जाकर देखा तो अफसाना खून से लथपथ पड़ी हुई थी। सूचना पर टीपीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।
महिला के साथ रहने वाले व्यक्ति का नाम गौरव बताया जा रहा है जिसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!