हल्द्वानी: यात्रियों के लिए काम की खबर, काठगोदाम से चलने वाली दो ट्रेनें रहेंगी निरस्त।।
हल्द्वानी। यदि आप भी इन तारीखों को काठगोदाम से चलने वाली हावड़ा एक्सप्रेस और कानपुर सेन्ट्रल एक्सप्रेस से सफर करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। बतादें कि इन ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है। वहीं हावड़ा, कानपुर से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि, पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल पर स्थित शक्तिगढ़, पालसित एवं रसूलपुर स्टेशनों पर तीसरे लाइन निर्माण के परिप्रेक्ष्य में नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण तथा उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के बारी ब्राह्मण स्टेशन पर सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनस का कार्य किये जाने के कारण इज्जतनगर मंडल पर गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत किया जाएगा।
◆काठगोदाम से 12 से 18 सितम्बर, 2022 तक चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
◆हावड़ा से 10 से 16 सितम्बर, 2022 तक चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
◆काठगोदाम से 12 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
◆कानपुर सेन्ट्रल से 13 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 12209 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश