गृहमंत्री अमित शाह कल हल्द्वानी में, 38वें राष्ट्रीय खेलों का करेंगे समापन
हल्द्वानी। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को हल्द्वानी में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वे बरेली एयरपोर्ट से अपराह्न 3ः10 बजे प्रस्थान कर, 3ः40 बजे आर्मी हैलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से वे कार द्वारा 4 बजे अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गौलापार पहुंचेंगे और समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे। समारोह के बाद, श्री शाह 5ः25 बजे गौलापार हैलीपैड से बरेली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
यह जानकारी अपर जिलाधिकारी एफ आर चौहान ने दी। केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। समारोह की तैयारियों को प्रशासन व खेल विभाग की टीम ने अंतिम रूप दे दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश