हल्द्वानी में अग्निपथ को लेकर हुआ बवाल, हाइवे जाम करने वाले युवाओं पर लाठी चार्ज, दर्जनों को लिया हिरासत में
हल्द्वानी। सेना भर्ती में आए अग्निपथ योजना को लेकर हल्द्वानी में बवाल हो गया है। सैंकड़ों युवाओं ने तिकोनिया चौराहा पर एकत्र होकर नैनीताल हाइवे जाम कर दिया। युवकों ने जब हाईवे से हटने के इनकार कर दिया तो पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। मौके से दर्जनों युवाओं को हिरासत लिया लिया गया है।
अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार की सुबह कुमाऊं भर के 500 से अधिक युवा रामलीला मैदान में एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में युवा तिकोनिया चौराहे पर पहुंच गए। नैनीताल हाइवे जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तो पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया।
युवाओं के नहीं मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। युवा पुलिस से बचने के लिए भागने लगे। पुलिस ने हंगामा करने वाले दर्जनों युवाओं को हिरासत में ले लिया है। एसपी क्राइम डा. जगदीश चन्द्र ने बताया युवाओं को समझाने का प्रयास किया गया। युवाओं को काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इधर, युवाओ का कहना है सरकार अग्निपथ योजना शुरू कर उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।
हंगामे की आशंका को देखते हुए रोडवेज स्टेशन, रेलवे स्टेशन व काठगोदाम में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस को आशंका है कि युवा तोड़फोड़ जैसी घटना कर सकते हैं। इधर, तिकोनिया चौराहे से हटाए जाने के बाद युवा नरीमन तिराहा काठगोदाम में एकत्र होकर हंगामा करने लगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश