हल्द्वानी में आज होगी कांग्रेस की विजय संकल्प शंखनाद रैली, पूर्व सीएम हरीश रावत समेत अन्य दिग्गज जुटेंगे

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कांग्रेस आज हल्द्वानी रामलीला मैदान में विजय संकल्प शंखनाद रैली करने जा रही है। रैली के जरिये कांग्रेस पार्टी अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के स्वागत के बहाने कांग्रेस अपनी एकजुटता का अहसास कराएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लापता महिला का जंगल में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी...

विजय संकल्प शंखनाद रैली में पूर्व सीएम हरीश रावत के अलावा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख रूप से शामिल होंगे। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे। रैली में कांग्रेस के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उमीद जताई जारही है। कांग्रेस की रैली को भाजपा पर पलटवार की तरह देखा जा रहा है। रैली सुबह 10 बजे से होनी है। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने रैली में पहुंचने की अपील की है।