लालकुआं: पुलिस के हत्थे चढ़ा 106 ग्राम चरस के साथ बिन्दुखत्ता का युवक, गिरफ्तार
लालकुआं। कोतवाली के आसपास के क्षेत्रों में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ते देख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देश पर एसपी महोदय लालकुआं व प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व पुराना बिंदुखेड़ा इंटर कॉलेज पर चेकिंग के द्वारान करीब 106 ग्राम चरस के साथ बिन्दुखत्ता का युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार बिंदुखत्ता चौकी इंचार्ज मनोज कुमार अपनी टीम के साथ पुराना बिंदुखेड़ा इंटर कॉलेज तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने जब रोक कर उसकी तलाशी ली तब उसके पास से 106 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। नाम पता पूछने पर गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम विक्की सिंह जग्गी पुत्र बच्ची सिंह जग्गी निवासी पुराना बिंदुखेड़ा लालकुआं बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए धारा 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस टीम में कांस्टेबल कमल बिष्ट, कांस्टेबल दयाल नाथ और कांस्टेबल राजेश कुमार शामिल थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना