मंदिर से लौटते समय बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, महिला का हाथ कटा
हल्द्वानी। मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार का वाहन मंगलवार देर रात हैड़ाखान के पास पेड़ से टकरा गया, जिसमें एक महिला का हाथ कटकर अलग हो गया, जबकि पति और दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल महिला और अन्य घायलों का इलाज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, हैड़ाखान निवासी रेवाधर अपनी पत्नी विमला देवी और बच्चों के साथ चोरगलिया स्थित सूर्यदेव मंदिर में दर्शन करने गए थे। पूजा के बाद रात में घर लौटते समय वन विभाग के गेस्ट हाउस के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि विमला देवी का एक हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया, जबकि अन्य परिजनों को हल्की चोटें आईं। हादसे में एक अन्य रिश्तेदार भी वाहन में सवार था, जिसकी स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही कांस्टेबल महेश राणा व उनकी टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। एसओ काठगोदाम दीपक बिष्ट ने बताया कि किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है, लेकिन महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश