हल्द्वानी: सिचाई विभाग के इस अधिकारी पर हुई बड़ी कार्यवाही, आदेश जारी
हल्द्वानी। पिछले कुछ दिनों से गोला नदी में पानी आने की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम आपदा के चपेट में आ गया था जिसके बाद सीएम धामी के निरीक्षण करने के बाद इसमें आपदा के कार्यों को जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इसके बावजूद भी कार्य करने में काफी लापरवाही की जा रही थी जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन में आ गए और उनके द्वारा सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नैनवाल को हटाया गया है। और उनकी जगह दिनेश सिंह रावत को अधिशासी अभियंता हल्द्वानी का चार्ज दिया गया है।
सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जारी किया आदेश – भुवन चन्द नैनवाल, अधिशासी अभियन्ता, सिचाई खण्ड, हल्द्वानी को अग्रिम आदेशों तक कार्यालय मुख्य अभियन्ता स्तर 2. अल्मोड़ा में सम्बद्ध किया जाता है।
2- नैनवाल का वेतन आदि उनके मूल तैनाती स्थान कार्यालय- सिचाई खण्ड, हल्द्वानी से आहरित किया जायेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!