नैनीताल: भारी बारिश के चलते कल स्कूलों में अवकाश घोषित, जिलाधिकारी ने आदेश किए जारी
हल्द्वानी। प्रदेश में मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए 7 जुलाई को नैनीताल जिले में सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय कक्षा 1 से 12वीं तक अवकाश किए जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने जारी किए हैं।
वही जिलाधिकारी के आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है और साथ ही नदियों नालों का तेज जल प्रवाह आने की संभावना भी जताई गई है। छात्र छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए 7 जुलाई शुक्रवार को जनपद के सभी शासकीय अर्ध शासकीय एवं निजी विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ियों को एक दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने का आदेश किए गए हैं।



खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज