हल्द्वानी: स्टैंडर्ड स्वीट्स में किच्छा के टेक्निशियन की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित स्टैंडर्ड स्वीट्स हाउस में किच्छा से आए 40 वर्षीय टेक्नीशियन के सिर पर सिलेंडर गिरने से उसकी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 40 साल के लालता प्रसाद के तौर पर हुई है।
जानकारी के मुताबिक, टेक्नीशियन लालता प्रसाद स्टैंडर्ड स्वीट्स के खराब फ्रिज की रिपेयरिंग के लिए पहुंचा था। इस दौरान जैसे ही वह दुकान से बाहर निकला था कि अचानक दुकान के दो मंजिले में क्लैम्प के सहारे पहुंचाया जा रहा सिलिंडर टेक्नीशियन के ऊपर जा गिरा। ऐसे में मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में दुकान के कर्मचारी टेक्नीशियन को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवक के परिजनों के मुताबिक, जब वे स्टैंडर्ड स्वीट्स हाउस पहुंचे तब तक मालिक और कर्मचारी दुकान में ताला लगाकर फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में प्रदर्शन किया। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की है। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले की जानकारी मीडिया को न देने के लिए कहा।
सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दोषी बक्शे नहीं जाएंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
गैरसैंण विधानसभा सत्र कल से; धामी सरकार पेश करेगी 7 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट