हल्द्वानी में राजनाथ सिंह का बड़ा बयान: सीएम धामी ‘धुरंधर’, बोले—अब छक्का मारने को तैयार
हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंच गए हैं और जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। मंच से उन्होंने धामी को ‘धुरंधर धामी’ बताते हुए कहा कि उनका कार्यकाल पांच साल पूरा कर चुका है और अब वे “छक्का मारने” के लिए तैयार हैं।
अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार ने साफ संदेश दिया है कि घुसपैठ करने वालों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में तेज गति से विकास कार्य हो रहे हैं, इसी वजह से धामी को ‘धुरंधर’ कहा जा सकता है। उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की भी सराहना करते हुए मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाई।
राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड को देवभूमि, तपोभूमि के साथ वीर भूमि बताते हुए कहा कि यहां के सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा में हमेशा अग्रणी रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। राज्य सरकार ने परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये करने का काम किया है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की मेहनत और समर्पण के चलते उत्तराखंड तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और अब इसे विकसित राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। साथ ही रेलवे परियोजनाओं पर खर्च में भी बड़ा इजाफा हुआ है, जो पहले 187 करोड़ था और अब बढ़कर करीब साढ़े चार हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
अपने संबोधन में उन्होंने नारी सशक्तिकरण का भी जिक्र किया और कहा कि उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। सरकारी सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और अब उन्हें 30 प्रतिशत आरक्षण भी दिया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना