हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में SBI की ग्रीन वॉकाथन, आयुक्त दीपक रावत ने दिखाई हरी झंडी
हल्द्वानी, 28 फरवरी 2026। मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में State Bank of India की ओर से आयोजित ग्रीन वॉकाथन दौड़ में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने प्रतिभाग कर हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रकृति से जुड़ाव, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी दिनचर्या में प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक सशक्तिकरण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं।
आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लें और फिट एवं हरित समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
ग्रीन वॉकाथन में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के माध्यम से फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश समाज तक पहुंचाया गया। इस दौरान एसबीआई के विभिन्न अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना