हल्द्वानी: काठगोदाम डिपो में निर्माणाधीन दीवार गिरी, महिला मजदूर मलबे में दबकर घायल

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम डिपो पर निर्माण कार्य के दौरान हादसा हो गया। डिपो पर अचानक निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर गई। इस दौरान एक महिला मजूदर शांति मलबे में दब गई। स्थानीय लोगों, मजदूरों और पुलिस ने बमुश्किल करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला को मलबे से निकाला और अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पुलिस ने 4 स्पा सेंटरों पर मारा छापा, अनियमितताओं पर 40,000 रुपये का जुर्माना

बताया जा रहा है कि महिला गोजाजाली की रहने वाली है। महिला के तीन बच्चे हैं। महिला का पति भी मजदूरी का ही कार्य करता है। आज वह किसी दूसरी साइट पर कार्य पर गया था। महिला की साथी महिलाओं का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ आईएएस आनंद वर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव, 1 अप्रैल से संभालेंगे पदभार

जानकारी के अनुसार, घटना करीब 2:30 बजे की है। सड़क चौड़ीकरण के चलते काठगोदाम में सड़क के दोनों तरफ दीवार का निर्माण किया जा रहा है। काठगोदाम स्थित रोडवेज के डिपो की निर्माणाधीन दीवार गिरने के कारण मजदूर महिला शांति पत्नी दीनदयाल निवासी गोजाजाली दब गई।

यह भी पढ़ें 👉  रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 12 अप्रैल से 3 मई तक कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, यात्रा से पहले चेक करें शेड्यूल

दीवार दो दिन पहले ही बनाई गई थी। दीवार के दूसरी तरफ मिट्टी भरने का कार्य चल रहा था। जिसके लोड के कारण दीवार गिर गई। मौके पर जेसीबी मंगाई गई, लेकिन जेसीबी से महिलाओं को नुकसान पहुंच सकता था, जिसके कारण लोगों ने धीरे-धीरे मिट्टी हटाकर महिला को निकाला।