उत्तराखंड : बदमाशों के हौसले बुलंद, यहां पुलिस टीम को बंधक बनाकर पीटा,……तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी। उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां मानव तस्करी गैंग के आरोपी को दबोचने गई हल्द्वानी की एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बाद में कोतवाली से भारी पुलिस फोर्स के पहुंचने पर मारपीट के आरोपी पिता और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया गया।
वहीं, मारपीट के आरोपी की पत्नी और दो बेटियां फरार होने में कामयाब रहीं। कोतवाली पुलिस के अनुसार एक सप्ताह पूर्व पश्चिम बंगाल पुलिस ने दक्षिण रायपुर पश्चिम 24 परगना निवासी रज्जक पाइक के खिलाफ बसंती थाना क्षेत्र निवासी 15 साल की किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। छानबीन में पुलिस को किशोरी की लोकेशन हल्द्वानी में मिली।
पुलिस की सूचना पर एएचटीयू टीम ने रविवार रात अपहरण के आरोपी रज्जक पाइक की गिरफ्तारी के लिए संजय कॉलोनी, भोटिया पड़ाव स्थित एक घर में दबिश दी। पुलिस टीम ने किशोरी को बरामद करने के साथ आरोपी रज्जक पाइक को दबोच लिया। पर इसी बीच रज्जक को पनाह देने वाले आसिम रजा, उसके बेटे अशद और हसन ने पुलिस कांस्टेबल मोहन किरौला को कमरे में बंदकर पीटना शुरू कर दिया।
बीच-बचाव में एएचटीयू प्रभारी ललिता पांडेय और अन्य पुलिस कर्मियों से भी मारपीट हुई। बाद में कोतवाली से अतिरिक्त फोर्स पहुंचने पर आरोपी आसिम, अशद और हसन रजा को गिरफ्तार किया जा सका।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश