तमिलनाडु के कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में CDS जनरल बिपिन रावत समेत 11 अफसरों का निधन
दिल्ली। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत नहीं रहे। तमिलनाडु के कुन्नूर में आज हुए हेलिकॉप्टर हादसे में उनकी, पत्नी और 11 अन्य अफसरों के साथ मौत हो गई। भारतीय वायुसेना ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है।
सीडीएस जनरल विपिन रावत के घर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनके घर मे उनकी बेटी से की राजनाथ सिंह ने बात की जिसके बाद वो संसद के लिए निकल गए आपको बता दे की सेना में इस तरह की किसी भी बड़ी घटना में मृतकों के परिजनों को पहले जानकारी दी जाती है इसलिए रक्षा मंत्री उनके घर पहुँचे।
हालांकि उनके द्वारा इसकी घोषणा नहीं की गई लेकिन वायु सेना ने सीडीएस बिपिन रावत की मौत की पुष्टि कर दी है,उनकी पत्नी की भी मौत हो गई है।
बता दें कि बिपिन रावत का जन्म 16 मार्च, 1958 को उत्तराखंड के पौड़ी में एक गढ़वाली राजपूत परिवार में हुआ था. बिपिन रावत ने 1978 में आर्मी ज्वॉइन की थी. बिपिन रावत ने 2011 में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से मिलिट्री मीडिया स्टडीज में पीएचडी की डिग्री हासिल की।
आपको बता दें 10 दिसंबर को देहरादून आने वाले थे सीडीएस बिपिन रावत आई एम ए की आगामी पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ उन्हें भी शामिल होना था लेकिन एकाएक सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर क्रैश की खबरों के बाद उत्तराखंड में भी चिंता लोगों के दिलों में फैल गई थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़