हरिद्वार से अस्थियां बहाकर लौट रहे 17 लोग हादसे का शिकार, 5 की मौत, 12 घायल
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ये हादसा एनएच-48 पर ऑडी गांव के नजदीक हुआ. जहां एक क्रजूर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में क्रूजर गाड़ी में सवार 5 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है.
वहीं 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को बावल के स्वास्थ्य केंद्र व निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि क्रूजर गाड़ी में 17 लोग सवार थे. क्रूजर गाड़ी में सवार परिवार के लोग हरिद्वार से अस्थियां बहाकर वापस जयपुर के सामोद गांव लौट रहे थे. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
पुलिस ने बताया कि राजस्थान के जयपुर के सामोद गांव का एक परिवार सोमवार को हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के लिए गया था. क्रूजर गाड़ी में परिवार और रिश्तेदारों को मिलाकर कुल 17 लोग थे. वापस लौटते वक्त रेवाड़ी के दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे गाड़ी ओढ़ी कट के पास खड़े एक ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए. मृतकों की पहचान भानूराम (35), महेन्द्र (33), आशीष (15), सुगमा देवी (35) और भोरी देवी (95) शामिल हैं. वहीं हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. हाईवे से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पतालों में भर्ती करवाया. वहीं पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना