रेलवे में 10वीं पास के लिए बड़ा मौका,1811 रिक्तियों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
रेलवे (Railway) में कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं। ये वैकेंसी दक्षिण पूर्व रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे और दक्षिण रेलवे द्वारा निकाली गई है। दक्षिण पूर्व रेलवे 1785 पदों पर भर्तियां कर रहा है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 5 पदों पर भर्ती जा रही है। वहीं, दक्षिण रेलवे 21 पदों पर भर्तियां कर रहा है। इनमें आवेदन शुरू हो गए हैं और आवेदन की आखिरी तारीख अलग-अलग है। कुल मिलाकर 1,811 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं।
दक्षिण पूर्व रेलवे ने अप्रेंटिस के 1785 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों पर 10वीं पास लोग आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं। उम्मीदवार आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2021 है।
पूर्व मध्य रेलवे ने जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) पद पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। वैकेंसी के जरिए हड्डी रोग विशेषज्ञ के 01 पद, फिजिशियन के 2 पद और जीडीएमओ के 2 पद पर भर्ती की जाएगी। दक्षिण रेलवे लेवल-2 से लेवल-5 स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्तियां कर रहा है। उम्मीदवार साउदर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcmas.in के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2021 तक है। 21 पदों के लिए की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!