नेपाल में विमान हादसा : पहाड़ी से टकराकर खाई में जा गिरा, अब तक 16 शव बरामद होने की खबर
नेपाल में रविवार को बड़ा विमान हादसा हो गया है. नेपाल के पोखरा में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 68 यात्री सवार थे। नेपाल की सेना, सशस्त्र पुलिस, नेपाल पुलिस के साथ ही स्थानीय नागरिक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 16 शव बरामद किए गए हैं। हादसे की जो तस्वीरें और फुटेज सामने आ रही हैं। उसमें यह हादसा बेहद भयानक नजर आ रहा है। बचाव और राहत में जुटे लोगों के मुताबिक, किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से विमान एक पहाड़ी से जा टकराया और क्रैश होते ही इसमें धमाके के साथ आग लग गई। ये दुर्घटना पोखरा के पुराने डोमेस्टिक एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हुई।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने सभी सरकारी एजेंसियों को प्रभावी बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक यति एयरलाइंस के ATR-72 विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी। 72 सीटर इस विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर्स, यानी कुल 72 लोग सवार थे। विमान पोखरा के समीप ही पहुंचा था कि एक पहाड़ी से टकराकर क्रैश हो गया।
हादसे की जो तस्वीरें और फुटेज सामने आ रही हैं। उसमें यह हादसा बेहद भयानक नजर आ रहा है। बचाव और राहत में जुटे लोगों के मुताबिक, किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से विमान एक पहाड़ी से जा टकराया और क्रैश होते ही इसमें धमाके के साथ आग लग गई।

हादसा कासकी जिले के पोखरा में पुराने एयरपोर्ट और पोखरा एयरपोर्ट के बीच हुआ। यहां वह पहाड़ी से टकराकर खाई में जा रहा। पोखरा एयरपोर्ट काठमांडू से 200 किमी दूर है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक यह हादसा रविवार सुबह 8 बजे के करीब हुआ। स्थानीय लोग राहत और बचाव के लिए पहुंच गए। हालांकि, मीडिया में यह खबर दोपहर 12 बजे के करीब सामने आई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना