अमृतसर: BSF जवान ने फायरिंग कर 4 साथियों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद को मार ली गोली
अमृतसर। बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के खासा हेडक्वार्टर में रविवार सुबह ड्यूटी से नाराज एक जवान कटप्पा ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इस पूरी घटना में 10 जवान घायल हुए थे, जिनमें से 4 की मौत हो चुकी है। इस तरह से कुल मिलाकर 5 जवानों की अब तक इस घटना में मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि कटप्पा महाराष्ट्र का रहने वाला है। वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था और अपने सीनियर अधिकारियों से अपनी ड्यूटी चेंज करवाने की कोशिश में लगा हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को कटप्पा की उसकी बीएसएफ के एक बड़े अधिकारी से बहस भी हुई थी, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। रविवार की सुबह कटप्पा ड्यूटी पर तैनात था और उसने गुस्से में आकर अपनी रायफल से गोलियां चलानी शुरू कर दी. गोलियां चलने की आवाज सुनकर अन्य जवानों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया, जहां लगभग 10 लोगों को गोलियां लगी. घटना के बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अटारी-वाघा सीमा क्रॉसिंग से करीब 20 किलोमीटर दूर की है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना