5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग करेगा तारीखों की घोषणा
नई दिल्ली। चुनाव आयोग आज 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है. इस एलान के साथ ही इन पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लग जाएगा. उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं. जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 3:30 बजे चुनाव आयोग तारीखों का एलान करेगा।
विदित रहे कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच इन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग ने इसको लेकर कहा था कि सभी पार्टियां समय पर चुनाव करवाना चाहती हैं. ऐसे में चुनाव नहीं टालने का फैसला किया गया है. चुनाव के दौरान कोरोना के खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष ऑफिसर्स ने एक बैठक की इस बात पर भी चर्चा हुई थी कि मतदाताओं और कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य किया जाए. इस बार चुनाव में सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखी जाएगी. किसी भी तरीके से आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई की जाएगी. राज्यों की सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना