जम्मू के पहलगाम में बड़ा हादसा, ITBP के जवानों से भरी बस नदी में गिरी, 6 जवान शहीद, कई घायल
जम्मू-कश्मीर। पहलगाम के चंदनवाड़ी हुए हादसे में आब तक कि जानकारी के अनुसार 6 जवान शहीद हो गए हैं। पहलगाम के चंदनवाड़ी में ITBP के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में छह जवान शहीद हो गए हैं, जबकि कई घायल हुए हैं। बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर कई एंबुलेंस तैनात की गई हैं।
जानकारी के अनुसार, एक बस चंदनवाड़ी से पहलगाम ITBP जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बस में 39 जवान सवार थे। 37 जवान ITBP और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
पुलिस के अनुसार, अनंतनाग जिले में चंदनवाड़ी पहलगाम के पास सड़क दुर्घटना में ITBP के छह जवान शहीद हो गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल श्रीनगर ले जाया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना