लद्दाख में बड़ा हादसा, खाई में गिरा आर्मी का वाहन, 9 जवान शहीद, PM मोदी ने जताया दुख…..
लद्दाख से बड़ी खबर सामने आई है. यहां शनिवार (19 अगस्त) की शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया. लेह जिले में सेना का एक वाहन गहरी खाई में जा समाया। हादसे में 9 सैनिकों की मौत हो गई। और कई सैनिक घायल हो गए है। हादसा शनिवार शाम करीब 6 बजे कयारी टाउन से कुछ पहले हुआ है।
अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दुर्घटना शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के केरी में हुई है। फिलहाल मौके पर बचाव दल पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। हादसे में मरने वाले सैनिकों में आठ जवान और एक जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक अशोक लीलैंड स्टैलियन (एएलएस) वाहन जो लेह से न्योमा की ओर एक काफिले के हिस्से के रूप में जा रहा था, लगभग 5:45-6:00 बजे शाम को कयारी से सात किलोमीटर पहले घाटी में फिसल गया। वाहन में 10 कर्मी सवार थे जिनमें से नौ की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल सैनिक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना पर दुख जताया है. पीएमओ की तरफ से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि लेह के पास दुर्घटना से दुख हुआ जिसमें हमने भारतीय सेना के कर्मियों को खो दिया. राष्ट्र के प्रति उनकी समृद्ध सेवा सदैव याद रखी जायेगी. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं. जो लोग घायल हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना