बड़ी खबर: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, इस तारीख तक रैलीयों पर लगाई रोक
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कोविड-19 महामारी के चलते पांच राज्यों में हो रहे चुनावों के दौरान रैलियों, सभाओं पर लगी रोक 11 फरवरी तक बढ़ा दी है। हालांकि आयोग ने चुनावी कार्यक्रमों पर लगी पाबंदियों में कुछ छूट दी है। रैलियों पर रोक रहेगी लेकिन अब 500 की बजाय एक हजार लोग सभा में शामिल हो सकेंगे। वहीं डोर टु डोर कैंपेन में 10 की जगह 20 लोग चल सकेंगे। इसके अलावा बंद जगह होने वाली बैठक में 300 की जगह 500 लोग शामिल हो सकते हैं।
चुनाव आयोग ने 8 जनवरी को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम का ऐलान किया था। चुनाव आयोग ने मतदान की तारीखों का ऐलान करने के साथ ही राजनीतिक रैलियों, रोड शो, जुलूस पर पाबंदी लगा दी थी। चुनाव आयोग ने पहले यह रोक 15 जनवरी, फिर 22 जनवरी और इसके बाद 31 जनवरी तक जनसभाओं और रैलियों पर लगी रोक बढ़ा दी थी। ये समयसीमा आज खत्म हो रही थी, जिसे 11 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना