बड़ी खबर: CBSE बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया घोषित, लड़कियों ने एक बार फिर मारी बाजी
CBSE ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट में रिजल्ट को लेकर उत्सुकता है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों ने लड़कों से 5 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 88.39 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गईं। छात्र अपना रिजल्ट तीन वेबसाइट्स – cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल नंबर और जन्म तिथि की जानकारी देनी होगी।
बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को फर्जी खबरों से सावधान रहने की सलाह दी है। उन्हें केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करना चाहिए। लॉगिन विवरण भरने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!