राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राशन कार्ड धारकों को बड़ा तोहफा दिया है। राशन कार्ड धारकों के लिए फ्री राशन से जुड़ी बड़ी खबर है। मुफ्त राशन की सुविधा बंद होने की अटकलों के बीच मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए योजना को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है। अब राशन कार्डधारकों को अगले तीन महीने और मुफ्त राशन की सुविधा मिलेगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब इस योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से दिसंबर तक फ्री राशन का फायदा मिलेगा। सरकार की तरफ से यह ऐलान किये जाने के बाद इससे सीधे तौर पर 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा।
बताया जा रहा है कि सरकार की तरफ से योजना को आगे बढ़ाने के लिए स्टॉक पोजीशन की पिछले दिनों समीक्षा की गई थी। गौरतलब है कि इस योजना पर अब तक 3.40 लाख करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके हैं। केंद्र की इस योजना के तहत देश के सभी गरीब राशन कार्ड धारक परिवारों को 5 किलो राशन प्रति व्यक्ति मुहैया कराया जाता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना