बड़ी खबर! LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम बदले; अब दूसरा सिलेंडर लेने से पहले करना होगा इंतजार
LPG Cylinder: अगर आप घर में एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकार और तेल कंपनियों ने गैस रिफिलिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार अब एक सिलेंडर लेने के तुरंत बाद दूसरा सिलेंडर नहीं मिल सकेगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को तय समय का इंतजार करना होगा।
नई व्यवस्था के तहत अब एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद दूसरा सिलेंडर लेने के लिए 21 दिन का अंतर अनिवार्य कर दिया गया है। पहले यह समय सीमा 15 दिन थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 21 दिन कर दिया गया है। तेल कंपनियों ने इस व्यवस्था को लागू करते हुए गैस एजेंसियों के सिस्टम में लॉक लगा दिया है। इसका मतलब है कि पिछले सिलेंडर की डिलीवरी के 21 दिन पूरे होने से पहले अगला सिलेंडर जारी नहीं किया जाएगा। हालांकि उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार पहले से बुकिंग जरूर करा सकते हैं।
तेल कंपनियों ने यह भी साफ किया है कि एक गैस कनेक्शन पर एक साल में अधिकतम 15 सिलेंडर ही दिए जाएंगे। यह गणना हर साल 1 अप्रैल से 31 मार्च तक की अवधि के आधार पर होगी। इनमें से 12 सिलेंडर उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले दाम पर मिलेंगे, जबकि अगर किसी परिवार को 12 से ज्यादा सिलेंडर की जरूरत होती है तो अतिरिक्त तीन सिलेंडर बाजार भाव पर खरीदने होंगे।
गैस कंपनियों का कहना है कि देश में एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि गैस बुकिंग के 24 घंटे के भीतर डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। सप्लाई चेन को सुचारु बनाए रखने के लिए रविवार को भी बॉटलिंग प्लांट चालू रखे जाएंगे ताकि हर घर तक समय पर गैस सिलेंडर पहुंच सके।
इस बीच कमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को महंगाई का झटका लगा है। हाल ही में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में इसकी कीमत में करीब 115 रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके बाद नया रेट लगभग 1,883 रुपये हो गया है।
नए नियम लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की योजना बनाकर बुकिंग करनी होगी, ताकि उन्हें अचानक गैस खत्म होने की परेशानी का सामना न करना पड़े।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!