ब्रेकिंग: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए. आतंकियों के खिलाफ सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है. कुलगाम जिले के हलान वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकियों के होने की सूचना पर सेना ने सर्च अभियान चलाया था, जिसमें कुलगाम पुलिस भी शामिल थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को कुलगाम जिले के हल्लन वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना के जवानों ने घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. आतंकवादियों ने इस दौरान सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद जवानों ने क्रॉस फायरिंग की और ये सर्च ऑपरेशन मुठभेड़ में बदल गया.
अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में सुरक्षा बल के तीन जवान घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना