Budget 2022: 5G सर्विस को लेकर बड़ा ऐलान, इन शहरों में जल्द होगी शुरू
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट 2022 पेश किया है। इसमें उन्होंने देश में 5G और ऑप्टिकल फाइबर सेवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। वित्तमंत्री ने कहा कि 2022-23 में 5G मोबाइल सर्विस के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी। इसके बाद से निजी दूरसंचार कंपनियां देश में 5G सेवाओं की शुरुआत करेंगी। 5G सर्विस के शुरू होने के बाद यूजर अपने 5G स्मार्टफोन का और बेहतर ढंग से इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ ही 5G के आने के देशभर में इंटरनेट यूजर्स को हाई-स्पीड नेट सर्फिंग और फास्ट वीडियो स्ट्रीमिंग का बिल्कुल नया एक्सपीरियंस मिलेगा।
वित्त मंत्री ने यह भी ऐलान किया कि साल 2025 तक देश के सभी गांवों में ऑप्टिकल फाइबर पहुंचा दिया जाएगा। गांवों में तय सीमा तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने के लिए पीपीपी यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से ठेके दिए जाएंगे। ऑप्टिकल फाइबर पहुंचने से ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में सस्ते ब्रॉडबैंड और मोबाइल सेवा के लिए रिसर्च और डिवेलपमेंट को भी बढ़ावा दिया जाएगा। के हर गांव तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने का लक्ष्य सरकार की भारत नेट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। सबसे पहले 5G सर्विस देश के 13 शहरों में शुरू हो सकती है जिनमें गुरुग्राम, बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई, चंडीगढ़, दिल्ली, जामनगर, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे और गांधीनगर शामिल हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी