चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को CISF महिला जवान ने जड़ा थप्पड़, हिरासत में आरोपी

ख़बर शेयर करें 👉

हिमाचल प्रदेश की मंडी की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ जवान महिला ने थप्पड़ मार दिया। वाक्य उसे समय हुआ जब कंगना चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थीं। बताया जा रहा है कि किसानों पर कंगना के दिए बयान को लेकर महिला सिपाही नाराज थी।

सूत्रों के अनुसार कंगना रनौत चंडीगढ़ से मुंबई के लिए शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जब चैकिंग कर रही थीं तो वहां उपस्थित सीआईएसएफ में तैनात महिला सुरक्षा कर्मी ने जब उनसे पूछा कि मैडम आप बीजेपी से जीती हैं। आपकी पार्टी किसानों के लिए कुछ क्यों नहीं कर रही। इसको लेकर बहस हो गई। इसके बाद आरोप लग रहे है कि सीआईएसएफ की महिला कर्मी ने उन्हें थप्पड़ लगा दिया। हालांकि एयरपोर्ट से सीईओ की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है।

कंगना ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि नमस्ते दोस्तों, मुझे बहुत सारे फोन आ रहे हैं, मीडिया के भी और मेरे शुभचिंतकों के भी। सबसे पहले तो मैं आपको बता दूं कि मैं सुरक्षित हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ। सिक्योरिटी चेक के दौरान जैसी ही मैं निकली तो दूसरे कमरे से एक महिला सुरक्षाकर्मी निकली और उन्होंने मुझे साइड से आकर मेरे फेस पर हिट किया और मुझे गालियां देने लगीं। जब मैंने उनसे पूछा कि आप ऐसा क्यों कर रही हैं तो उनका कहना था कि वो किसान आंदोलन की समर्थक है। मैं सुरक्षित हूं और मेरा सवाल यह है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है, हम उससे किस प्रकार से निपटेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित

सोशल मीडिया पर महिला जवान का वीडियो वायरल
थप्पड़ कांड के बाद सीआईएसएफ महिला जवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कर रही हैं कि किसान आंदोलन को लेकर जब बयान दिया तब मेरी मां भी वहां बैठी थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर

सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में सीआईएसएफ ने महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। बताया कि उसके खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में एफआईआर के लिए शिकायत दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad