DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, केंद्र सरकार ने 4 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्र सरकार को महंगाई भत्ते की एक अतिरिक्त किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी है।
जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ातरी करने का फैसला किया है। शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।
सरकार के मुताबिक, कैबिनेट ने शुक्रवार को एक जनवरी 2023 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते और पेंशनरों को महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी है। इससे 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इस बढोतरी के बाद डीए अब बढ़कर 42 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई