सेना में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं लिए जरूरी खबर, भर्ती प्रक्रिया में हुआ बदलाव, जानें पूरी डिटेल
भारतीय सेना में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। भर्ती प्रक्रिया में बदवाल कर दिया गया है। भारतीय सेना ने शुक्रवार को एक ज्ञापन जारी किया था। इसी विज्ञापन से भर्ती प्रतिक्रिया में बदलाव की जानकारी मिली है।
भर्ती प्रक्रिया में किस तरह का बदलाव हुआ है?
भारतीय सेना द्वारा जारी विज्ञापन के मुताबिक, अग्निवीर भर्ती के लिए तीन चरण हैं। पहले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट होगा, दूसरे चरण में फिटनेस टेस्ट होगा और फिर तीसरे चरण में मेडिकल परीक्षण होगा। इससे पहले जो प्रक्रिया चली आ रही थी, उसके अनुसार, पहले उम्मीदवारों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट होता था। इसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होता था और आखिरी चरण में उन्हें कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पास करनी होती थी। नए भर्ती नियम 2023-24 के अगले भर्ती चक्र से सेना में शामिल होने के इच्छुक करीब 40 हजार उम्मीदवारों पर लागू होंगे।
अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में क्यों किया गया बदलाव?
अब सवाल यह है कि आखिर अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव क्यों किया गया है? भारतीय सेना के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया में बदलाव भर्ती रैलियों में आने वाले हजारों उम्मीदवारों के लिए आने वाली जरूरी भारी प्रशासनिक लागत और लॉजिस्टिकल मैनेजमेंट को देखते हुए किया गया है।
भारतीय सेना के एक अधिकारी ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया कि पहले की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाती थी। अधिकारी के मुताबिक, ऐसा करने से प्रशासनिक संसाधनों पर जोर पड़ता था। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात के साथ ही रैलियों के लिए पर्याप्त चिकित्सा कर्मियों को भी तैनात किया जाता था।
सेना के अधिकारी ने बताया कि नई भर्ती प्रक्रिया रैलियों के आयोजन में शामिल लागत को पहले के मुकाबिले काफी कम कर देगी और प्रशासनिक और लॉजिस्टिकल बोझ को भी कम कर देगी।
एक आंकड़े मुताबिक, अब तक 19,000 अग्निवीर भातीय सेना में शामिल हो चुके हैं। मार्च के पहले हफ्ते से 21,000 अग्निवीर सेना में शामिल हो जाएंगे। पहले भर्ती रैलियों में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों की संख्या छोटे शहरों में 5 हजार से लेकर बड़े शहरों में 1.5 लाख तक थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना