लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में लगी आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल
तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास एक भीषण हादसा हुआ है। रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक ट्रेन के डिब्बों में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, इस आग में झुलसकर 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस हादसे में 21 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि यह ट्रेन लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी। इस दौरान टूरिस्ट कोच में आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि कोच में भीषण आग लगी हुई है और कुछ लोग आसपास चिल्ला भी रहे हैं। इस दौरान बगल के रेलवे ट्रैक से एक ट्रेन भी गुजर रही है। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। इस दौरान ट्रेन का कोच बुरी तरह से जला हुआ नजर आ रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना