शादी के तोहफे में मिला टेडी बियर हुआ ब्लास्ट, दूल्हे ने गंवाई हाथ की कलाई और आंख भी पूरी तरह डैमेज, एक्स बॉयफ्रेंड पर शक
शादी में मिला तोहफा गुजरात के एक परिवार के लिए बहुत खतरनाक साबित हुआ. विवाह समारोह में मिले गिफ्ट पैकेट को खोलते समय हुए ब्लास्ट में नवविवाहित युवक समेत उसका भतीजा बुरी तरह जख्मी हो गया. दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घायल दूल्हे की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.
यह पूरा मामला नवसारी जिले के वंसदा तालुका स्थित मीठांबरी का है. इस गांव में बीते 12 मई को एक शादी हुई थी. जहां तमाम मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन को उपहार भेंट किए थे. बीते मंगलवार को ही नवविवाहित लतेश गावित ने फुर्सत के पलों में घर पर इन्हीं तोहफों को बारी-बारी देखना शुरू किया. इसी बीच, उपहार स्वरूप मिले एक टेडी बियर में जोरदार धमाका हो गया. इस हादसे में दूल्हा समेत उसका 3 साल का भतीजा बुरी तरह झुलस गए.
विस्फोट की तीव्रता की भयावहता का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि युवक लतेश की आंख पूरी तरह से डैमेज हो गई जबकि उसके बाएं हाथ की कलाई हाथ से जुदा हो गई और ऊपरी शरीर भी जल गया. इलाज के लिए घायल को नवसारी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही दूल्हे के जख्मी भतीजे जियास पंकज का भी वंसदा के एक अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है.
इस पूरे घटनाक्रम में तोहफा भेजने वाला राजू धनसुख पटेल संदेह के घेरे में है. पुलिस को अंदेशा है कि राजू धनसुख पटेल का सलमा के साथ भी पहले से प्रेम संबंध था. लेकिन लड़की ने दूसरे युवक से शादी कर ली. इसी खुन्नस में बदले की भावना से आरोपी ने वारदात अंजाम दिया है. फिलहाल वंसदा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना