लालकुआं: रानीखेत एक्सप्रेस और लालकुआं -अमृतसर एक्सप्रेस का नियमित होगा संचालन, कोहरे के कारण नहीं होंगे रद्द- आदेश हुए जारी
लालकुआं। रेल प्रशासन ने 24 सितंबर के आदेश को संशोधित करते हुए 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन नई दिल्ली एक्सप्रेस,14415 लालकुआं अमृतसर एक्सप्रेस, तथा 15014 काठगोदाम जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन को कोहरे के चलते 3 माह के निरस्तीकरण के जो आदेश जारी किए थे उन आदेशों को पुनः निरस्त करते हुए उक्त ट्रेनों को अब यथावत संचालन के पुन: आदेश जारी किये है।
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के तहत अब रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नियमित रूप से किया जाएगा जबकि लालकुआं अमृतसर एक्सप्रेस अब अपने नियमित अंतराल पर संचालित होगी गौरतलब है कि इससे पूर्व रेल प्रशासन ने इन ट्रेनो को 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक बंद करने का आदेश घने कोहरे को देखते हुए जारी किया था। इसके अलावा 15707 कटिहार टू अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन को भी अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दिया गया है ।इस आदेश के बाद रेल यात्रियों को अपनी यात्रा विभिन्न रूप से टालनी पड़ी थी तथा अनेक लोगों ने अपने टिकट तक कैंसिल करा दिए थे लेकिन यह आदेश आने के बाद पर्यटकों एवं स्थानीय यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!