अरुणाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में आज बड़ा हादसा हो गया. सियांग जिले में आने वाले सिंगिंग गांव के पास सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. यह जगह टूटिंग हेडक्वार्टर से 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित है, जहां यह हादसा हुआ. गुवाहाटी के डिफेंस पीआरओ ने जानकारी दी कि रेस्क्यू टीम को भेज दिया गया है और जहां यह हादसा हुआ है, वह सड़क मार्ग से कनेक्टेड नहीं है.
फिलहाल, सेना का कौन सा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और कितने लोग इसमें सवार थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, बताया जा रहा है कि सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. फिलहाल, इस घटना की विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
बता दें कि इससे पहले 12 अक्टूबर को भारतीय नौसेना का मिग-29के विमान तकनीकी खराबी के बाद गोवा तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हालांकि, इस विमान का पायलट बच गया था और नौसेना मुख्यालय ने इस घटना की जांच के आदेश दिए थे. बता दें कि ‘मिग-29के’ रूसी अंतरिक्ष विमानन कंपनी मिकोयान (मिग) द्वारा विकसित एक लड़ाकू विमान है. भारतीय नौसेना ने एक दशक पहले लगभग दो अरब अमेरिकी डॉलर में रूस से 45 ‘मिग -29के’ विमान खरीदे थे.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना