LPG Gas Cylinder Subsidy: सभी रसोई गैस उपभोक्ता को अब मिलेगी 200 रुपये की सब्सिडी, उज्ज्वला लाभार्थियों को डबल फायदा
नई दिल्लीः आगामी फेस्टिव सीजन से पहले केंद्र सरकार ने सभी घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने का फैसला किया है. मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में ये फैसला लिया गया. इस फैसले का लाभ देश के सभी LPG उपभोक्ताओं को मिलेगा.
उज्ज्वला गैस योजना के लाभार्थियों को पहले से ही खाते में मिल रही 200 रुपये की सब्सिडी जारी रहेगी, जबकि कैबिनेट के ताजा फैसले का भी लाभ मिलेगा. यानी उन्हें एक गैस सिलिंडर पर 400 रुपये की राहत मिलेगी.
ओणम और रक्षाबंधन का तोहफा
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि सभी उपभोक्ताओं के लिए घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 200 रुपये कम किए गए हैं.
उन्होंने कहा, ‘ओणम और रक्षाबंधन के अवसर पर देश की करोड़ों बहनों को नरेंद्र मोदी की सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. LPG की कीमत 200 रुपये कम कर दी गई है.’
फैसला तत्काल प्रभाव से लागू
एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि गैस सिलिंडर की कीमत कम करने का ये फैसला आज से ही लागू होगा.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, फिलहाल दिल्ली में घरेलू LPG सिलिंंडर की कीमत 1103 रुपये है. कोलकाता और मुंबई में LPG सिलिंडर के दाम 1129.50 रुपये और 1102.50 रुपये हैं, जबकि चेन्नई में ये 1118.50 रुपये में उपलब्ध है.
बता दें कि इससे पहले एक अगस्त को तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की थी, जबकि घरेलू गैस सिलिंडर पर राहत नहीं मिली .
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्लोगन पढ़ा- ‘गैस सिलेंडर सस्ता हुआ फिर एक बार, राखी और ओणम पर देश की करोड़ों बहनों को PM मोदी ने दिया उपहार’
75 लाख महिलाओं को मुफ्त कनेक्शन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश की 75 लाख महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क कनेक्शन दिया जाएगा. महिलाओं को इसके तहत एक गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा, रेग्युलेटर, पाइप वगैरह नि:शुल्क मिलेगा.
उन्होंने आगे कहा कि पहले से ही उज्ज्वला योजना के तहत बहनों को गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है. यानी अब उन्हें एक सिलिंडर पर कुल 400 रुपये की राहत मिलेगी.
इस योजना के तहत अब तक देश में 9.5 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन दिए जा चुके हैं. सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 में इस योजना की सब्सिडी पर कुल 6,100 करोड़ रुपए खर्च किए थे. इस योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा होती है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!