रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, काठगोदाम से रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन तीन महीने तक रहेगी निरस्त
हल्द्वानी। एक बार फिर कुमाऊं से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर है। काठगोदाम से जैसलमेर जाने वाली रानीखेत स्पेशल ट्रेन 05013/14 को रेलवे ने तीन महीने के लिए रद्द करने का फैसला किया है। ट्रेन को कोहरे के कारण रद्द कर दिया है। रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक कुल तीन महीने संचालित नहीं होगी। बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे की 28 अन्य ट्रेनें भी रद्द की गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कोहरे के कारण रानीखेत स्पेशल ट्रेन को रद्द किया गया है। काठगोदाम से राजस्थान जाने वाली यह इकलौती ट्रेन है यानी इस ट्रेन के नहीं चलने से लोगों को बस या फिर अन्य ट्रेन पर निर्भर रहना होगा। रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि फिलहाल रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन का कोई विकल्प नही है। इससे उत्तराखंड से राजस्थान जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी