उत्तराखंड सहित 5 राज्यों में लगी आदर्श आचार संहिता, उत्तराखंड में 14 फरवरी को होंगे मतदान
देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रेस वर्ता कर इसका ऐलान किया। उत्तराखंड, मणिपुर, उत्तर प्रदेश ,गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू। कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने व्यवस्था बनाई है। भारत निर्वाचन आयोग की कोशिश है कि चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोग वोट करें। नए साल के आगमन के बाद से ही आचार संहिता लगने की कयास लगाए जा रहे थे। उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होगा। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57 सीट दर्ज करके सरकार बनाई थी। उत्तराखंड में एक उम्मीदवार 40 लाख रुपए तक खर्च कर पाएंगे जो पहले 28 लाख रुपए था। उत्तराखंड में चुनाव एक ही फेस में होंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने चुनाव को लेकर कई अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव वक्त में हो, ये हमारी प्राथमिकता रही है। आगामी पांच राज्यों में करीब 29 लाख से ज्यादा नए मतदाता होंगे। चुनाव आयुक्त ने साफ किया कि चुनाव तैयारियों की समीक्षा के बीच कई कंपनियों के साथ बैठक हुई है। उम्मीदवार के पास ऑनलाइन नामांकन करने का भी विकल्प होगा। सुविधा ऐप करेगी मदद। चुनाव में 8.55 करोड़ महिलाएं हिस्सा लेंगी। पेड न्यूज पर आयोग की नजर रहेगी। चुनाव में पैसों के दुरुप्रयोग को बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सभी दलों को अपने उम्मीदवार की अपराधिक इतिहास के बारे में बताना होगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना