काम की खबर: कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में गलती है तो आप खुद घर बैठे कर सकते हैं ठीक, जानें क्या है तरीका
देहरादून। कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाने के बावजूद लोग को प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा। वहीं, कई के प्रमाण पत्र में नाम, लिंग और आयु आदि की गलती है। अपने मोबाइल नंबर के बजाए दूसरे का नंबर भरने या गलत मोबाइल नंबर भरने से यह गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। ऐसे लोग अब घर पर बैठकर ही आनलाइन इन गड़बड़ियों को ठीक कर अपना सही टीकाकरण प्रमाण पत्र हासिल कर सकते हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह मौका सिर्फ एक बार ही मिलेगा। ऐसे में आप अगर तकनीकी रूप से दक्ष नहीं हैं तो अपने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दिनेश चौहान ने बताया कि कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र में त्रुटियां दूर करने के लिए कोविन पोर्टल cowin.gov.in पर क्लिक करें।
कोविन पोर्टल के होम पेज पर ऊपर दाईं ओर रजिस्ट्रेशन और साइन इन का आप्शन दिया गया है। फिर जिस मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर पहला टीका लगवाया था, उसे दर्ज करें और छह संख्या के ओटीपी (OTP) का सत्यापन कराने के बाद आगे बढ़े। यहां पर टीका लगवाने वाले व्यक्ति का प्रोफाइल व टीकाकरण की स्थिति दिखाई देगी। फिर ऊपर दाईं ओर रेज एन इश्यू आप्शन में जाकर गलतियों को ठीक कर सकते हैं।
गलतियां:
-नाम/आयु/लिंग/फोटो आइडी में त्रुटि।
-द्वितीय खुराक लगन के बाद भी अनवैक्सीनेटेड प्रमाण पत्र प्राप्त होना।
-विदेश यात्रा के लिए प्रमाण पत्र पर पोसपोर्ट विवरण अंकित नहीं होना।
-कोविन पोर्टल पर लागिन किए जाने के लिए किसी अन्य मोबाइल नंबर का उपयोग।
-कोविन पोर्टल पर लाभार्थी का मोबाइल नंबर गलत होना।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!