नितिन गडकरी का ऐलान, 1 अप्रैल से सड़कों पर नहीं चलेंगी 9 लाख से ज्यादा सरकारी गाड़ियां और बसें
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि 15 साल से पुराने 9 लाख सरकारी वाहन 1 अप्रैल से सड़कों पर नहीं उतरेंगे। 1 अप्रैल से ऐसी गाड़ियों को सड़कों पर चलने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
इनकी जगह पर नई गाड़ियां लगाई जाएंगी। नितिन गडकरी ने फिक्की (FICCI) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार एथेनॉल, मेथेनॉल, बायोसीएनजी, बायो एलएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए कई तरह के कदम उठा रही है। 15 साल से पुराने 9 लाख से ज्यादा वाहन बन जाएंगे कबाड़ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमने अब 15 साल से पुराने 9 लाख से भी ज्यादा वाहनों को कबाड़ में बदलने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रदूषण करने वाली बसों और कारों के सड़क पर चलने पर रोक लगा कर उनकी जगह नई गाड़ियों को लाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एक हालिया नोटिफिकेशन के मुताबिक 15 साल पुराने केंद्र और राज्य सरकार के सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से रद्द कर दिया जाएगा और उनको कबाड़ में शामिल कर दिया जाएगा। इनमें ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशंस और सार्वजनिक क्षेत्र में लगे वाहन शामिल हैं। हालांकि यह नियम देश के डिफेंस सेक्टर में लगे औक कानून व्यवस्था को लागू करने और आंतरिक सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों पर लागू नहीं होगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना