यहां बिल्डर से नकाबपोश बाइक सवारों ने बीच सड़क पर लूटे एक करोड़ के हीरे,
दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक कार से बड़े ही अजीत तरीके से एक करोड़ रुपये के हीरे और दस लाख रुपये लूटने की वारदात सामने आई है। चौंकाने वाली बात यह है कि हीरों से भरा बैग लेने के बाद दोनों आरोपी पीडित दंपत्ति को फ्लाइंग किस देकर फरार हो गए। हालांकि, वारदात की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने महज दो दिन की मेहनत में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्डर रवि कपूर (49) अपनी पत्नी के साथ बेटी की शादी के लिए एक करोड़ रुपये के हीरे खरीदे थे। खरीदारी के बाद घर लौटते समय रानी झांसी रोड पर नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार के पीछे धुंआ निकलने का इशारा किया। रवि कपूर ने कार से उतरकर देखा तो कुछ नहीं मिला। रवि वापस कार में सवार होकर सीट बेल्ट बांधने लगा तो दोनों आरोपियों ने उनकी पत्नी की सीट के बगल में रखे एक करोड़ के हीरे और 10 लाख रुपये भरा बैग उठा लिया। उन्होंने दोनों आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो वो उन्हें फ्लाइंग किस देते हुए फरार हो गए। वारदात के बाद रवि ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और संंबंधित थाने में मामला दर्ज करा दिया।
DCP ने बताया कि रवि की मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बदमाशों की पहचान के लिए इलाके के कई CCTV की जांच की और दोनों नकाबपोश बदमाशों की पहचान की। इसमें एक के लंबे बाल दिख रहे थे। पुलिस ने अपने मुखबिरों से आरोपियों के बारे में पूछताछ की तो उनके मदनगीर इलाके में होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
DCP ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप और संतोष है। आरोपियों के पास से एक करोड़ रुपये के हीरे और दस लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंन बताया आरोपी किसी सिग्नल पर कार के बोनट या इंजन के पास आयल डाल देते हैं। इससे कार से धुआं उठता है और चालक नीचे उतरता है। चालक के उतरते ही आरोपी कार में रखा बैग लेकर फरार हो जाते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना