Ration Card Rules: इन 4 स्थितियों में रद्द हो जाएगा आपका राशन कार्ड, सरकार ने जारी कर दिए नए नियम!
Ration Card Rules: अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. केंद्र सरकार की तरफ से लाखों राशन कार्डधारकों को फ्री राशन की सुविधा दी जा रही है.
सरकार ने ऐलान किया है कि इस साल भी यानी 2023 में भी राशन कार्डधारकों को फ्री राशन का फायदा मिलता रहेगा, लेकिन ऐसा देखा जा रहा है कि कई अपात्र लोग फ्री राशन का फायदा ले रहे हैं इन लोगों पर बड़ी कार्रवाई
खुद रद्द करवा दें राशन कार्ड
इसके लिए सरकार की तरफ से लोगों से अपील की जा रही है कि ऐसे लोग खुद अपना राशन कार्ड निरस्त करा लें. राशन कार्ड निरस्त नहीं कराया तो सत्यापन के बाद खाद्य विभाग की टीम इसे रद्द कर देगी. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है.
जानें क्या है सरकार का नियम?
यदि किसी कार्ड धारक के पास खुद की आय से अर्जित 100 वर्ग मीटर का प्लाट/ फ्लैट या मकान, चार पहिया गाड़ी / ट्रैक्टर, शस्त्र लाइसेंस, गांव में दो लाख और शहर में तीन लाख सालाना से अधिक पारिवारिक आय है तो ऐसे लोगों को अपना राशन कार्ड तहसील और डीएसओ कार्यालय में सरेंडर करना होगा.
सरकार करेगी कानूनी कार्रवाई
सरकार के नियमानुसार यदि राशन कार्ड धारक कार्ड को सरेंडर नहीं करता है तो ऐसे लोगों का कार्ड जांच के बाद रद्द कर दिया जाएगा. साथ ही उस परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. इतना ही नहीं ऐसे लोगों से जब से वह राशन ले रहा है, तब से राशन की वसूली भी की जाएगी.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना