दुःखद : पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।। वे 100 साल की थीं। हीराबेन ने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में अंतिम सांस ली। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने ट्वीट कर हीराबेन के निधन की जानकारी दी।
शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर उन्होंने लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। 2 दिन पहले बुधवार को उन्हें सांस लेने में परेशानी और ब्लड प्रेशर की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
आपको बता दें कि पीएम मोदी की मां हीराबेन गांधीनगर शहर के पास रायसन गांव में पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती थीं। पीएम मोदी नियमित रूप से रायसन जाते रहते थे और अपनी अधिकतर गुजरात यात्राओं के दौरान अपनी मां के साथ समय बिताते थे।
पीएम मोदी की मां हीराबेन जून में ही 100 साल की हुई थीं। उनके 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी गांधीनगर में उनसे मिलने भी पहुंचे थे। प्रधानमंत्री अहमदाबाद रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी की मां के निधन पर तमाम भाजपा समेत तमाम पार्टियों के नेताओं ने गहरा शोक जताया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना