भारत में बनेंगे खास हेलिकॉप्टर, PM मोदी HAL की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का कल करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की मंशा के साथ हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के हेलिकॉप्टर फैक्ट्री को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जो रक्षा क्षेत्र में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (सोमवार) 6 फरवरी को कर्नाटक दौरे पर होंगे. पीएम मोदी इससे पहले बेंग्लुरू में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 का उद्घाटन करेंगे. इनके अलावा वह कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखेंगे.
पीएमओ की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि एचएएल के हेलिकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की आधारशिला भी 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने ही रखी थी. यह एक समर्पित नई ग्रीनफील्ड हेलीकॉप्टर फैक्ट्री है जिससे हेलीकॉप्टर बनाने की क्षमता और इकोसिस्टम को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.

मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में होगा इन हेलिकॉप्टर का उत्पादन
यह हेलीकॉप्टर फैक्ट्री एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण यूनिट है और शुरुआत में लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच) का उत्पादन करेगी. एलयूएच स्थानीय स्तर पर बनाया जाने वाला 3-टन क्लास का सिंगल इंजन मल्टिपर्पस यूटिलिटी हेलिकॉप्टर है. इनके अलावा इस फैक्ट्री में अन्य हेलिकॉप्टरों जैसे कि लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) और इंडियन मल्टीरोल हेलीकॉप्टर (IMRH) के उत्पादन के साथ भविष्य में LCH, LUH, सिविल ALH और IMRH की मरम्मत भी किया जाएगा. इतना ही नहीं यहां उत्पादित किए जाने वाले हेलिकॉप्टरों का एक्सपोर्ट भी किया जाएगा.
अगले 20 साल में उत्पादन बढ़ाने की योजना
एचएएल के इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को बड़े मकसद के साथ शुरू किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह यूनिट भारत को हेलीकॉप्टरों की अपनी जरूरों को पूरा करने, हेलीकॉप्टर डिजाइन, विकास और निर्माण में आत्मनिर्भर बनाएगी. फैक्ट्री को इंडस्ट्री 4.0 स्टैंडर्ड के साथ तैयार किया गया है, जहां अगले 20 सालों में 3-15 टन क्लास के एक हजार से ज्यादा हेलिकॉप्टरों के मैन्युफैक्चरिंग की योजना है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना