जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहन पर आतंकवादी हमला, 3 जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के राजौरी के थानामंडी क्षेत्र से एक दुखद ख़बर आई है। बताया जा रहा है कि यहां सेना के वाहन पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें सेना के तीन शहीद हो गए और कई गंभीर हैं।
आतंकियों के हमले के बाद भारतीय सेना के जवानों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की। इस क्षेत्र में एक महीने के भीतर सेना पर यह दूसरा आतंकी हमला है। आतंकियों की साजिश को नाकाम करने के लिए वहां अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।
एक सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों ने बुधवार देर रात पुंछ जिले के डीकेजी के सामान्य क्षेत्र में ठोस खुफिया जानकारी के आधार पर ऑप्रेशन चल रहा था। गुरुवार को दोपहर 3:45 पर सेना की दो गाड़ियाँ जब सैनिकों को लेकर ऑप्रेशन एरिया में लेकर जा रही थी तभी आतंकियों ने फ़ायर किया. आतंकियों के हमले के बाद भारतीय सेना के जवानों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की. मामले से परिचित लोगों ने कहा कि 48 आरआर और 43 आरआर के जवानों के अलावा एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया है। एक खुफिया अधिकारी ने कहा, “इलाके में सार्वजनिक आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।” आर्मी के अधिकारियों ने बताया कि तीन सैनिक घायल हुए हैं।
बता दें पिछले महीने राजौरी के कालाकोट में सेना के विशेष बलों और आतंकवादियों की मुठभेड़ हुई। इस दौरान सेना के दो सैनिक शहीद हो गए थे। इस साल अप्रैल और मई में राजौरी-पुंछ क्षेत्र में दोहरे हमलों में 10 सैनिक शहीद गए थे। 2003 से 2021 के बीच इस क्षेत्र में कई आतंकवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई। पिछले दो वर्षों में क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान 35 से अधिक सैनिक सैनिक शहीद हो गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप