बड़ी खबर: पंजाब में टली चुनाव की तारीख, अब इस तारीख को होगा मतदान
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 : पंजाब में चुनाव की तारीख डाल दी गई है अब 20 फरवरी को पंजाब में वोट डाले जाएंगे इससे पहले चुनाव आयोग ने 14 फरवरी को वोटिंग की तारीख तय की थी। इसके बाद संत रविदास जयंती को देखते हुए अलग-अलग राजनीतिक दलों ने चुनाव टालने की मांग की थी। उसको केंद्रीय चुनाव आयोग ने मान लिया है वोटों की गिनती तय तारीख के मुताबिक 10 मार्च को ही होगी।
बता दें कि इस मामले पर चुनाव आयोग ने आज सोमवार को एक अहम मीटिंग की थी। इस मीटिंग में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, बीजेपी और पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के पत्र पर मंथन किया गया था। सभी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती को देखते हुए मतदान की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की है।
सभी पार्टियों ने चुनाव आयोग को अलग-अलग पत्र लिखा था। पत्र में लिखा गया है कि 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती का पावन पर्व होने के कारण राज्य का एक बड़ा वर्ग पहले ही वाराणसी जा सकता है। ऐसे में अगर राज्य में मतदान हुआ तो वह लोग वोट देने के अधिकार से वंचित रह जाएंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना