इस राज्य की जनता को सरकार ने दिया नए साल पर बड़ा तोहफा, 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को राज्य की महिलाओं को 1 जनवरी से 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने की घोषणा की। शर्मा ने कहा कि सब्सिडी की राशि बीपीएल श्रेणी की लाभार्थी महिलाओं और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी। टोंक के लांबा हरिसिंहपुरा में विकास भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है। हर निर्णय राज्य और यहां के लोगों की प्रगति को ध्यान में रखते हुए लिया जा रहा है। राज्य सरकार विकसित भारत के सपने को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।”
‘रसाई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना’ के तहत 1 जनवरी से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और चयनित बीपीएल परिवारों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। योजना के तहत लाभार्थी एक साल में कुल 12 सिलेंडर के हकदार होंगे। योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी को विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में पंजीकरण कराना होगा। शर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों के माध्यम से 39 प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आम लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना