SBI ने खोला नौकरी का पिटारा। 6160 पदों पर होगी भर्ती,…..ऐसे करें आवेदन

ख़बर शेयर करें 👉

SBI Apprentice Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 1 सितंबर, 2023 को एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

भर्ती अभियान के जरिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 6160 पद भरे जाएंगे.ऐसे में जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2023 तक है।

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत – 1 सितंबर, 2023
  • आवेदन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख- 21 सितंबर, 2023
  • आवेदन विवरण संपादित करने की अंतिम तारीख- 21 सितंबर, 2023
  • अपना आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तारीख- 6 अक्टूबर, 2023
  • अप्रेंटिस की समय अवधि एक साल की होगी और उम्मीदवार एक वर्ष की अवधि के लिए प्रति माह 15,000 रुपये दिए जाएंगे। उम्मीदवार का सेलेक्शन अक्टूबर/नवंबर 2023 के महीने में आयोजित होने वाली ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा पर आधारित होगा।
यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 300 रुपये का भुगतान करना होगा.एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है. इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के 1 अगस्त 2023 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

पूरी जानकारी नोटिस में दी गई है। नोटिस का लिंक आगे हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे दी गई जानकारी को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad