उत्तराखंड के इन दो शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित….
देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। इसमे उत्तराखंड से हरिद्वार के प्रदीप नेगी और कुमाऊं से कौस्तुभ जोशी का चयन किया गया जिन्हें शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में देशभर के 46 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए इसमें उत्तराखंड के भी 2 शिक्षक मौजूद थे, उत्तराखंड के दोनों शिक्षकों का नाम प्रदीप नेगी और कौस्तुभ चंद्र जोशी है। नैनीताल में प्रतापपुर-चकालुआ स्थित एसडीएस राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कौस्तुभचंद्र जोशी हैं और हरिद्वार में बीएचईएल इंटर कालेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत शिक्षक प्रदीप नेगी उत्तराखंड से पुरस्कार पाने वालों में हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने अपने शिक्षकों को स्मरण किया और कहा कि शिक्षकों ने न केवल उन्हें पढ़ाया बल्कि उन्हें प्यार और प्रेरणा भी प्रदान की। अपने परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बल पर ही वह कॉलेज जाने वाली अपने गाँव की पहली बेटी बनीं। उन्होंने कहा कि उसने जीवन में जो कुछ भी अर्जित किया है उसके लिए वह सदैव अपने शिक्षकों की ऋणी अनुभव करती हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना